फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार्यालय में घुसकर राजस्व निरीक्षक को पीटने व सरकारी अभिलेख फाड़ने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक भूदेव शर्मा ने कुछ लोगों पर उनके कार्यालय में घुसकर जमकर पीटने व मेज पर रखे सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी चपरासी के शोर मचाने पर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर एक बैनामा लेखक समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भूदेव शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह राजस्व निरीक्षक के पद पर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय हापुड़ में कार्यरत हैं।
शनिवार की दोपहर बाद करीब सवा चार बजे वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। आरोप है कि तहसील में बैनामा लेखक राजकुमार निवासी गांव अब्दुल्लापुर बसंतपुर उर्फ फरीदपुर गोयना, सुरेंद्र कुमार निवासी गांव उपैड़ा, उमेश कुमार निवासी गांव लुखराड़ा व दो व्यक्ति इनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके कार्यालय में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए कुर्सी पर ही दबोचते हुए उन्हें जमकर पीटा। इस दौरान उनकी कुर्सी टूट गई और आरोपियों ने मेज पर रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। कार्यालय के बाहर खड़े संग्रह चपरासी रामदत्त के शोर मचाने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर बैनामा लेखक राजकुमार, सुरेंंद्र कुमार, उमेश व दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें