सिंभावली। गांव हिम्मतपुर निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर उनके पांच वर्षीय बेटे पर हमला करने, विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित इरफान ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा अमजद घर के बाहर खेल रहा था। उनका आरोप है कि एक युवक ने बच्चे का नाम बिगाड़कर पुकारा और मना करने पर उसे अपने घर ले जाकर पिटाई की। इरफान का कहना है कि रोते हुए घर पहुंचे बेटे ने घटना की जानकारी दी।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर उनके घर पहुंच गए और उनको पीटा। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।