फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गढ़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 11 बैटरी, तमंचा, चाकू बरामद किए हैं। वहीं, कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कार से कुछ संदिग्ध लोग आ ब्रजघाट की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आई कार को पुलिस ने रोका, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कार को गांव बागडपुर के जंगल में रूकवा लिया। जिसमें मौजूद छह लोगों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। कार में 11 बैटरी मिली। इसके अलावा युवकों की तलाशी के दौरान तमंचा और दो चाकू बरामद हुए। जिसके बाद सभी से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने नाम ओमपाल, मोहित, शिवम, पवन पांडेय निवासी बरेली और कृष्ण व सन्नी निवासी सहारनपुर बताए हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग सुनसान क्षेत्रों में लगे मोबाइल कंपनियों के टावरों को निशाना बनाते हैं। जिनसे बैटरी चोरी कर उन्हें बेच देते हैं। कार में मिली बैटरी भी उन्होंने उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों से चोरी की थीं।

सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें