गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान की बाइक मिनी ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
डायल 112 पर तैनात होमगार्ड रामेश्वर ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। देर रात स्याना मार्ग पर गश्त के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर उनकी बाइक से हो गई। हादसे में उन्हें मामूली चोट आई है, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक के साथ भाग निकला। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मिनी ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।