फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु आहार से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटा सामान

Thu, 17 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार की दोपहर पशु आहार लेकर जा रहा ट्रक संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे राहगीरों समेत कई शिवभक्त चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर की मदद करने की बजाए लोग पशु आहार लूटकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक चालक जनपद बुलंदशहर के स्याना से हापुड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र में डहरा कुटी से वैठ रोड की तरफ चला, तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ की ओट लगने से रुक गया। चालक और क्लीनर ट्रक के अंदर फंसकर चीखते चिल्लाते रहे, परंतु लोग उनकी कोई मदद करने की बजाए पशु आहार लूटने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई, जिसे देख लोग वहां से खिसक गए। पुलिस ने सड़क पर पलटे ट्रक में फंसे चालक क्लीनर को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचा दिया। परंतु शरीर पर खरोंच के अलावा कोई गंभीर चोट न होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें