फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा के बीच टापू से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

Thu, 19 Feb 2026 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। होली से पूर्व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गंगा के बीच स्थित टापू पर छापा मारकर कच्ची शराब व लहन बरामद किया। टीम ने मौके से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि करीब 500 लीटर लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा मिश्रण) को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम काकाठेर की ओर गंगा के बीच स्थित टापू पर पहुंची। तलाशी के दौरान गंगा तट की बालू में शराब और लहन दबाकर छिपाया गया था। टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर अवैध रूप से तैयार की जा रही सामग्री को बरामद किया। बता दें कि होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की बड़ी खेप तैयार की जा रही थी। त्योहार के दौरान मांग बढ़ने का फायदा उठाकर तस्कर कच्ची शराब की आपूर्ति की योजना बना रहे थे। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। गंगा के बीच टापू जैसे सुनसान स्थानों को चुनकर शराब बनाने और छिपाने की कोशिश की जा रही थी, ताकि पुलिस और प्रशासन की नजर से बचा जा सके।
आरोपी अब भी पकड़ से दूर
छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने वाले आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। सिर्फ आबकारी विभाग की टीम ने गंगा के बीच टापू से अवैध शराब को बरामद तो किया है, लेकिन शराब बनाने का कोई सुराग नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें