फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली संकट, महंगाई के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता। स्रोत आप
विज्ञापन
हापुड़। बिजली संकट और बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। पुरानी कलक्ट्रेट पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं से राहत दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आप के जिला प्रभारी नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता बिजली संकट से परेशान है। कई-कई घंटे तक कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज समस्या का सबब बना है। कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस लोगों को आसानी से नहीं मिल रही है। सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है। हर वर्ग पर महंगाई की मार है। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। उर्वरकों के साथ टैगिंग भी हो रही है। इस समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कहा कि प्रदेशभर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन समस्याओं के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने पुरानी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर, इन मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई। इस मौके पर जोगेंद्र दास, रविंद्र पूनिया, आकिल, रोहतास, टीकाराम उपाध्याय, मनोज गुप्ता, महकर, रूप सिंह, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें