फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बुकलाना में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर चार लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी श्रद्धा ने तहरीर देते हुए बताया कि 17 जून की शाम को उनका बेटा राहुल गांव निवासी मनोज के साथ ट्रैक्टर जुताई के रुपये लेने के लिए पड़ोसी गांव भगवानपुर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव निवासी कपिल के नलकूप पर पहुंचा, तो वहां मौजूद कपिल ने अपने साथी शेरू, मदन, सुंदर के साथ उसके बेटे को रोक कर शराब के लिए रुपये मांगे।
उसके बेटे ने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। मौके पर अन्य लोगों ने उस समय फैसला करा दिया, कुछ देर बाद जब वह वापस घर के लिए आया तो आरोपियों ने दोबारा उसको रोक कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान साथी मनोज वहां से भाग गया, जबकि राहुल धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें