फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लघुशंका कर रहे युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव गिरधपुर तुमरैल निवासी प्रवीन कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर फार्म हाउस के पास लघुशंका कर रहे उनके पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर चार नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उनका पुत्र हिमांशु अपने चचेरे भाई लक्ष्य व गांव के ही सचिन के साथ निजामपुर से गांव लौट रहा था। गांव गिरधपुर तुमरैल स्थित एक फार्म हाउस के पास उनका पुत्र लघुशंका करने के लिए रुक गया। आरोप है कि इसी बीच गांव का कुलदीप, जयदीप, कार्तिकेय उर्फ लक्की व सनी ने उनके पुत्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्य व सचिन ने उनके पुत्र को किसी तरह आरोपियों से बचाया। उनका पुत्र इस घटना से अधिक भयभीत है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर पर आरोपी कुलदीप, जयदीप, कार्तिकेय उर्फ लक्की व सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें