फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक को ईंट मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी अभिषेक ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर दुकान से सामान लेने जाते समय रास्ते में उसे ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया 10 जून को वह सामान लेने जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही भूरे व कलवा ने रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर भूरे व कलवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें