फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: मशीन का हुक टूटने से नीचे दबकर युवक की मौत, 28 वर्षीय कुर्बान के रूप में हुई मृतक की पहचान

Sun, 21 Dec 2025 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में रविवार सुबह मशीन का हुक टूटने से सामान के नीचे मजदूर दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में रविवार सुबह मशीन का हुक टूटने से सामान के नीचे मजदूर दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर के गांव पुर बालियान निवासी 28 वर्षीय कुर्बान पुत्र उस्मान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक कुर्बान फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार सुबह फैक्टरी परिसर में वजन उठाने वाली मशीन का हुक टूट गया। जिसके चलते कुर्बान हैंगर के नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकाला और रामा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको जीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक कुर्बान के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें