फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रही निरस्त, सद्भावना पांच घंटे लेट

Sat, 20 Dec 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोहरे के कारण ट्रेनों का बिगड़ा संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई। इस कारण बनारस से दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि सद्भावना, सत्याग्रह, गरीब रथ एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे 30 मिनट, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, सूबेदारगंज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।

बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर एक घंटा, लखनऊ जंक्शन से मेरठ शहर को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन से टनकपुर जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन पीछे से ही प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें