फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित गांव सादिकपुर के पास साइकिल से सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें गांव सादिकपुर निवासी महेंद्र (58) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव सादिकपुर निवासी महेंद्र रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे साइकिल पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। सादिकपुर कट के पास सड़क पार करते समय बुलंदशहर की तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख काफी सं या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। जबकि कार चालक अभी फरार बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें