फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इन हाउस कैफे में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Fri, 24 Oct 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के पिलखुवा में इन हाउस कैफे में भीषण आग लग गई। आग तड़के पांच बजे पिलर नंबर 76 के पास लगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
hapur fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा में नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पिलर नंबर 76 के पास स्थित इन हाउस कैफे में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कैफे मालिक की माने तो आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

गाजियाबाद के मुरादनगर राधेश्याम विहार निवासी मयंक का पिलर नंबर 76 के पास यह कैफे है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ और कैफे से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने कैफे संचालक को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में कैफे से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। जिससे वहां से निकाल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आग से कैफे में रखे कुर्सी, टेबल, मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। 
 
Trending Videos

गनीमत रही कि उस समय कैफे बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन

घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें