फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चकरोड से मिट्टी उठाने के विवाद में व्यक्ति व परिवार को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी अनिल कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर चकरोड से मिट्टी उठाने के विवाद में उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर दंपती समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी करते हैं। उनका पुत्र अंकित भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उनके खेत के पास उमेश व मुनेश का खेत है। आरोप है कि 31 जनवरी को चकरोड की मिट्टी उठाने को लेकर उनके पड़ोसी उमेश व मुनेश से विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी।
आरोप है कि इसी दिन उमेश के पुत्र प्रशांत उर्फ गुल्लू व पत्नी कुसुम ने गाली गलौज कर उनके पुत्र को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर उमेश, प्रशांत, कुसुम, मुनेश व निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें