मेरठ रोड स्थित एक स्कूल की बस मंगलवार सुबह जोगीपुरा दादरी मार्ग पर पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जैसे तैसे बच्चों को बस से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मेरठ रोड स्थित एक स्कूल की बस मंगलवार सुबह जोगीपुरा दादरी मार्ग पर पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जैसे तैसे बच्चों को बस से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। क्रेन के माध्यम से बस को सीधा कर उसे खेत से निकलवाया गया।
विज्ञापन
गांव दादरी निवासी हसरत ने बताया कि मेरठ रोड स्थित स्कूल की बस मंगलवार की सुबह गांव जोगीपुरा और दादरी से बच्चों को लेने के लिए आई थी। जोगीपुरा दादरी के बीच बस का चालक काफी तेज बस को लेकर जा रहा था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ऐसे में बस में सवार बच्चों में चींख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सकुशल बच्चों को बाहर निकल लिया। बच्चों को दूसरी बसों के माध्यम से स्कूल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।