फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंदरों के झुंड ने वृद्धा पर हमला कर सड़क पर गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के रेलवे रोड स्थित पंजाबी काॅलोनी में पार्क के बाहर पानी में खेल रहे बंदरों के झुंड ने मार्ग से गुजर रही एक वृद्धा पर हमला करके सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनके पैर पर भी काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि काॅलोनी निवासी जमना देवी शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पार्क के बाहर से गुजर रही थीं। इस दौरान बंदरों का झुंड पार्क के बाहर खेल रहा था। जब वह पार्क के बाहर से गुजर रही थीं तो पहले दीवार पर बैठे एक बंदर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गईं और बंदर ने उनके पैर पर काट लिया। इसके बाद पार्क की दीवार कूदकर दूसरा बंदर आया और उसने भी हमला किया। साथ ही आसपास के घरों के बाहर बैठे अन्य बंदरों ने भी उन्हें काटने का प्रयास किया।
लोगों ने बताया कि काॅलोनी में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्क में पानी भरा रहने के कारण बंदर उसमें खेलते हैं। इस कारण पार्क में बच्चे खेल नहीं पाते हैं। यहां तक कि रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर बंदर आए दिन हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं। इस मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पालिका अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही बंदरों व कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें