फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंजिशन युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव भरना निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। उसका पड़ोसी राजमुनि उनके परिवार से पहले से ही रंजिश मानता चला आ रहा है। आए दिन परिवार के लोगों के साथ अभद्रता करता है। पीड़ित ने बताया कि 27 जून की रात को आरोपी शराब पीकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने लड़के विकास शर्मा व अपने पोते पुच्ची उर्फ प्रियांशु और भतीजे दीपक को मौके पर बुला लिया।
उसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके भाई नगेंद्र बीच-बचाव कराने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उपचार कराने के बाद वह थाने आया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें