फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 04 Mar 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला जज की कोर्ट ने एसिड अटैक के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता(फौजदारी) भाग सिंह भाटी ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में पिलखुवा के सर्वोदय कालोनी निवासी विपिन अपनी बहन के यहां आया हुआ था। वह गांव की एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था। विपिन युवती से खफा रहता था।

27 अगस्त 2015 को युवती डेरी से दूध लेकर अपने घर लौट रही थी जैसे ही वह मकान के समीप पहुंची तो विपिन तेजाब लेकर वहां पहुंचा। जहां उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था ।

मामले में जिला जज घनश्याम पाठक की कोर्ट ने शनिवार को युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने विपिन पर एक लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपी घटना के बाद से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें