फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भुट्टों से भरा कैंटर खेत में पलटा, महिलाओं समेत कई मजदूर दबे; मौके पर मची चीख पुकार

Sat, 10 Aug 2024 06:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

कैंटर में पीछे बैठी कई महिलाएं और पुरुष नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खेत में पलटा कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ततारपुर बाईपास पर भुट्टों से भरा एक अनियंत्रित कैंटर हाईवे किनारे खेत में पलट गया। कैंटर में पीछे बैठी कई महिलाएं और पुरुष नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को गांव मुरादपुर स्थित खेत से भुट्टे तोड़ने के बाद उन्हें कैंटर में भरकर हापुड़ मंडी लाया जा रहा था। कैंटर में भुट्टों के कट्टों के ऊपर भुट्टे तोड़ने वाले मजदूर भी सवार हो गए, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। ततारपुर के पास यह कैंटर खेत में पलट गया। मौके पर घायलों की चींख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें