फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क पार कर रहे बैंककर्मी की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
राकेश गौतम का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला गंगापुरा के बाहर सोमवार रात सड़क पार कर रहे यूको बैंक संविदा कर्मचारी राकेश गौतम (35) को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद घर पहुंचे शव को देखते लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने फ्रीगंज रोड पर शव सड़क किनारे रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि राकेश गौतम यूको बैंक में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार की देर रात वह मोहल्ले के बाहर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की उनसे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना देख आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से राकेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राकेश गौतम अविवाहित और चार भाईयों व एक बहन में दूसरे नंबर थे। उनके पिता चंद्रकिरण, मां कृष्णा, भाई ब्रजेश, सुरेश, नरेश व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर लगाया जाम
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर बाद शव मोहल्ले में पहुंचा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने शव को सड़क किनारे रखकर जाम लगा दिया। इनकी मांग थी कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं व लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में तहरीर लेकिन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी, जिससे आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें