फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में फंसे सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव में वर्चस्व की लड़ाई में सपा नेता ने तीन साथियों के साथ मिलकर एक ठेकेदार को अगवा कर लिया। किसी तरह उनके चुंगल से निकल भागे ठेकेदार ने गढ़ कोतवाली में सपा नेता समेत चार के खिलाफ एफआईआर लिखवाई । पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बदरखा निवासी अफरोज पुत्र जान मुहम्मद का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह रेलवे स्टेशन से घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े सपा के पूर्व जिला सचिव फुरकान चौधरी, उसके भाई साजिद और अंसार तथा इंतजार पुत्रगण खुरशैद ने गालियां देते हुए उसे रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट करने के बाद तमंचों के बल पर उसका अपहरण कर लिया और अपने घर के एक कमरे में बंद कर लिया। अफरोज ने बताया कि मौका मिलने पर जैसे तैसे खिड़की से कूदकर भाग आया।
वहीं आरोपी सपा नेता फुरकान चौधरी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है, उनका कहना है कि गांव में चल रही प्रधानी चुनावी की के चलते उसे कुछ पार्टी नेताओं के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि अफरोज की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें