फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलपंप के सामने शोरूम में भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़-दिल्ली रोड पर कुमार इलेक्ट्रिक सामान के शोरूम में मंगलवार रात करीब 9:15 बजे भीषण अग्निकांड हो गया। इस आग ने शोरूम के पास से गुजर रहे बिजली के तारों व एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में करोड़ों के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा। साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी सीताराम अग्रवाल की गढ़-दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने कुमार इलैक्ट्रिक्स के नाम से दो मंजिला शोरूम है। मंगलवार रात करीब 9:15 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ लोगों ने दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलता देख शोरूम स्वामी को सूचना दी। जैसे ही लोगों ने शटर का ताला तोड़कर शटर उखाड़ा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। रात करीब 10 बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये।
आग की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा थी और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर रहे थे। देर रात करीब 10:15 बजे समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाया जा रहा था। बताया गया है कि आग का कारण शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें