फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में मां से बिछड़ गई नोएडा की मासूम कनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नोएडा की रहने वाली आठ साल की मासूम कनिका अपने घरवालों से बिछड़ गई है। वह अपनी मां के साथ दो दिन पहले हापुड़ आई थी। अचानक मां का साथ छूट गया और कनिका अलग हो गई। मासूम गुरुद्वारे के पास बैठकर बिलखने लगी तो लोगों की निगाह पड़ी। बच्ची को कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस उसे लेकर नोएडा गई है। नोएडा में मासूम के घरवालों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आठ वर्षीय मासूम बच्ची गुुरुद्वारे के पास बैठी रो रही है। पुलिस ने पहुंच बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कनिका बताया। वह अपने पिता का नाम अंकित बता रही है। कनिका का कहना है कि वह दो दिन पहले अपनी मां उर्मिला के साथ हापुड़ आई थी। यहां उसके मामा रहते हैं। सड़क पर गुजरने के दौरान वह मां से अलग हो गई। कनिका अपने मामा का पता भी नहीं बता सकी। पूछताछ में उसने पुलिस से बताया कि वह नोएडा में शनिदेव मंदिर के पास रहती है। सेक्टर व अन्य पते के बारे में वह कुछ नहीं बता सकी। उसने बताया कि वह नोएडा के सेंट मैरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। पुलिस ने मासूम को खाना खिलाकर चुप कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पुलिस की एक टीम को बच्ची के साथ नोएडा भेजा गया है। सही पता न मालूम होने की वजह से पुलिस को परेशानी आ रही है। बच्ची के घरवालों को जल्द तलाश ेलिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें