फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बाद बहाल हो सकी शहर की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एक बंदर की उछलकूद में बीती शाम हुआ ब्लैक आउट आज दोपहर 16 घंटे बाद खत्म हुआ। हालांकि इस दरम्यान रात 12 बजे फरीदनगर बिजलीघर से शहर को आपात सप्लाई पहुंचाई गई। तीन घंटे बाद सप्लाई बंद कर फाल्ट ढूंढे गए और सुबह से ही बिजलीकर्मी मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार रात करीब 8:45 बजे मोदीनगर रोड स्थित 132केवीए बिजलीघर की लाइन पर बंदर लटक गया। बंदर की जान गई ही, किल्हौड़ा, धीरखेड़ा, दिल्ली रोड, अतरपुरा बिजलीघर, वझीलपुर, मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े सैकड़ों मोहल्लों और गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना आनन-फानन पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने गाजियाबाद, हापुड़ सहित अन्य बिजलीघरों की टीम को बुलाया गया। पता लगा कि हाईटेंशन मेनलाइन के तार शार्ट करने से सातों बिजलीघरों को जोड़ने वाले कंडक्टर क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगह जंफर उड़ गए। दोपहर एक बजे शहर की सप्लाई चालू की गई। ईई ट्रांसमिशन, वीएस गुप्ता ने बताया फिलहाल जंपरों को जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई गई है। जैसे ही कंडक्टर की मरम्मत होगी, सातों बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें