फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नवंबर तक पेराई सत्र शुरू होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। िजले की दोनों चीनी मिल ब्रजनाथपुर और सिंभावली का पेराई सत्र पांच नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। दोनों मिलों के जिले में क्रय केंद्रों की स्थापना शुरू हो गई है। हालांकि ब्रजनाथपुर शुगर मिल में बुधवार को पूजन होगा। वहीं दूसरी ओर गन्ना आयुक्त ने मिलों को गन्ना क्षेत्र आवंटन कर दिया है ।
विज्ञापन

इस साल गन्ने का रकबा 24403 हेक्टेयर जिले में हैं जबकि पिछली बार तीस हजार हेक्टेयर था। सिंभावली शुगर मिल के 174 और ब्रजनाथपुर शुगर मिल के 65 क्रय केंद्र लगने शुरू हो गए हैं। अनामिका मिल अगौता बुलंदशहर के नौ सेंटर और नगला मल शुगर मिल के नौ सेंटर जिले में लगेंगे। जिले की दोनों मिलों का इस बार गन्ना खरीद का लक्ष्य घटाया गया है। सिंभावली शुगर मिल को पिछले वर्ष 173.90 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया था लेकिन गन्ना विभाग ने इस बार 159.32 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया है। वहीं ब्रजनाथपुर शुगर मिल को 109.22 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया था जबकि इस बार 69.31 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया है। वहीं अनामिका मिल अगौता बुलंदशहर और नगला मल शुगर मिल करीब 9.89 लाख क्विंटल गन्ना हापुड़ से उठाएंगी। अनामिका मिल और नगला मल को भी इस बार गन्ना 9.89 लाख क्विंटल दिया गया है।

प्रयास है कि दोनों मिलों में 5 नवंबर तक पेराई सत्र शुरू हो जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिलों का गन्ने का एरिया पहले ही तय हो चुका है अब गन्ना आयुक्त ने गन्ना क्षेत्र का आवंटन आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नमृता कश्यप,जिला गन्ना अधिकारी

पेराई सत्र कब से शुरू किया जाएगा, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इतना जरूर है कि इसे जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। -परमेंद्र,जीएम ब्रजनाथपुर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें