फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ मेले में अफसरों को घेरेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाकियू पदाधिकारियों की मासिक पंचायत में बकाया भुगतान और पेराई सत्र न शुरू करने का मुद्दा जोरशोर से उठा। पदाधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर गंगा मेले में प्रशासनिक अफसरों के घेराव की चेतावनी दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा कि सरकार किसानों की बजाय गन्ना मिलों की सहायता कर रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि प्रशासनिक अफसर भी किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू कार्यकर्ता गढ़ मेले में प्रशासनिक अफसरों का घेराव कर, उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे । इस दौरान पदाधिकारियों ने 29 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली पंचायत को सफल बनाने की रणनीति भी तैयार की। बैठक में रामपाल सिंह, कमल सिंह, विरेंद्र सिंह, रवि करण, दिनेश कुमार, टेनपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

दागी मिलों का कटा गन्ना रकबा
मेरठ। निजी शुगर मिलों के पेराई सत्र शुरू नहीं करने की धमकी के बाद गन्ना आयुक्त ने मेरठ मंडल का गन्ना सुरक्षण आदेश 2014-15 सोमवार को जारी कर दिया। सुरक्षण आदेश में गन्ना मूल्य अदा करने में किसानों को खून के आंसू रुलाने वाली मिलों का गन्ना रकबा और सेंटर काटकर झटका दिया गया है। विभागीय वेबसाइट पर सहकारी मिलों के अलावा बागपत की मलकपुर और मेरठ की मवाना और सकौती मिल का गन्ना सुरक्षण आदेश डाल दिया गया। बाकी मिलों का आदेश देर रात या मंगलवार तक डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें