फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने ठप कर दी सात बिजलीघरों की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी बिजलीघर की लाइन पर बंदर झूलने के कारण सात बिजलीघर ठप कर दिये। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान हो गए और शहर में अंधेरा छा गया। पावर कारपोरेशन के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फाल्ट को ढूढ़ने में लगे हुए हैं। मंगलवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सिंभावली बिजलीघर से हापुड़ शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। पटना मुरादपुर बिजलीघर से निकलकर हापुड़ शहर को आने वाली विद्युत आपूर्ति के 132 केवीए के बिजली तार पर सोमवार रात करीब 08:45 बजे एक बंदर झूल गया। परिणामस्वरूप लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट होते ही शहर और देहात क्षेत्र को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति वाले बिजलीघर बंद हो गए। फाल्ट होने की सूचना मिलते ही पावर कारपोरेशन के कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बिजली अधिकारी बिजली घर पर पहुंचे और कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी एसपी पटेल ने अधीक्षण अभियन्ता एके त्यागी को निर्देशित किया कि तुरन्त टीम को भेजकर आपूर्ति जल्द से जल्द चालू कराई जाए। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलिंग कराई जा रही है। देर रात 02-03 बजे तक आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें