फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के ऑडिटर का घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रोड पर नगर की पॉश कालोनी संजय विहार आवास विकास में गृह मंत्रालय में ऑडिटर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संजय विहार आवास विकास ए ब्लॉक निवासी अनुज कुमार त्यागी उर्फ अन्नू त्यागी दिल्ली गृह मंत्रालय में ऑडिटर हैें। शनिवार को वह गाजियाबाद में एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे।। बताया गया है कि रात में चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और ऊपर के कमरों तक पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर सोने का सैट, दो जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी, सोने की चूड़ी, चांदी की पाजेब, 50 हजार रुपये सहित करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। रविवार कीे सुबह मुख्य द्वार के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने पीड़ित को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें