फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी में कई बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान कई बच्चे झुलस गए। कई स्थानों पर आग लगने से कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर आतिशबाजी करते समय चूक होने पर कई बच्चे पटाखों की आग में बुरी तरह झुलस गए। गढ़ के थाना रोड पर बब्लू पंडित के बेटे युग शर्मा के सिर पर पड़ोसियों ने जलता हुआ पटाखा फेंक दिया जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव आलमनगर में बबली का बेटा राहुल, सिंभावली में शालू, बहादुरगढ़ का छोटे, ब्रजघाट के निलेश समेत गढ़ क्षेत्र में कई बच्चे झुलस गए। इसके अलावा जलता हुआ दीपक गिरने से गढ़-चौपला पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने राजवंश फोटो स्टूडियो, सिंभावली की सैफी कालोनी में शाहिद की बिस्कुट बेकरी, सालारपुर में मनीराम चौहान की परचून दुकान में आग लगने से हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें