फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 गांवों का पुलिस क्षेत्र बदलने को मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा । गाजियाबाद और हापुड़ जिले के 21 गांवों का पुलिस कार्य क्षेत्र बदलने के लिए प्रदेश सरकार मंथन कर रही है। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस क्षेत्र बदलने की मांग इन गांवों में रहने वाले लोग कई साल से कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के संरक्षक एवं गांव खेड़ा निवासी रामभरोसे तोमर ने 22 अगस्त को प्रमुख सचिव गृह से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी कि मंडलायुक्त मेरठ ने हापुड़ और गाजियाबाद जिले के 21 गांवों का पुलिस क्षेत्र बदलने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें मेरठ पुलिस क्षेत्र के सात गांव का पुलिस क्षेत्र बदलकर हापुड़ जिले में करने और गाजियाबाद के 14 गांवों का पुलिस क्षेत्र बदलकर हापुड़ जिले में करने का मामला है। पूछा गया कि मंडलायुक्त द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अब तक प्रदेश सरकार ने क्या कार्रवाई की। गृह विभाग के अनु सचिव एवं जन सूचना अधिकारी केएल वर्मा ने जवाब दिया है कि यह प्रकरण अभी विचाराधीन है। प्रदेश सरकार मंथन कर रही है।
भविष्य में जो निर्णय होगा, उसकी छाया प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 21 गांवों का पुलिस क्षेत्र नहीं बदलने के कारण इन गांवों में रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। उन्हें पुलिस कार्य करने के लिए दूसरे जिले और प्रशासनिक कार्य के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें