फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गेहूं की बुआई के लिए खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई। ट्रैक्टर का टायर गड्ढे में फंस गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया। किसान की मौत पर हर किसी ने दुख जताया है।
विज्ञापन

गढ़ के गांव झड़ीना में रहने वाले राधेश्याम शर्मा का बेटा अजय कुमार गेहूं की बुआई के लिए शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहा था। खेत के गड्ढे में अचानक ट्रैैक्टर फंस गया और संतुलन बिगड़ने पर पलट गया। जुताई कर रहा अजय (45) ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और कोशिश के बाद किसान को बाहर निकाला। सिर, पेट और सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है। पत्नी सविता और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें