फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में इस बार बनेंगे आपातकालीन मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश शर्मा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेलों के दौरान होने वाली भगदड़ की घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने इस बार गढ़ गंगा मेले में आपातकालीन मार्ग बनाने की योजना बनाई है। ताकि कोई हादसा हो तो श्रद्धालुओं को आसानी से निकाला जा सके और फायर बिग्रेड व पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां आसानी से आ-जा सकें। प्रशासन मेले के दोनों छोरों पर एक-एक मार्ग बनाएगा।
बता दें कि पिछले दिनों पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें कुछ लोग मारे गए थे। पहले भी कई बार मेलों के दौरान भगदड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इनसे सबक लेकर जिला का पुलिस-प्रशासन गढ़ खादर के कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर सतर्क हो गया है। पुलिस-प्रशासन और जिला पंचायत महकमे ने साझा रणनीति बनाई है कि मेले को जाने वाले दोनों रूटों से जुड़े जंगल में आपात कालीन रास्ते बनाए जाएंगे। आपात स्थिति में इनसे होकर श्रद्धालुओं, फायर बिग्रेड, प्रशासन और राहत कार्य में लगे वाहनों को निकाला जा सके।
विज्ञापन


भीड़ में रास्ते हो जाते हैं बंद
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में चतुर्दशी की संध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पूर्णिमा के मुख्य स्नान के दौरान भीड़ के कारण मुख्य मार्गों समेत मेले को जाने वाले दोनों रास्ते पूरी तरह जाम हो जाते हैं।

यहां से होकर निकलेंगे मार्ग
मेलाधिकारी ने बताया कि एक रास्ता लठीरा, रामसिंह की मंढैया, कुदैनी, रामपुर न्यामतपुर होकर शाहपुर चौधरी से गढ़-मेरठ रोड पर पहुंचेगा। जबकि दूसरा खादर मेले से पशु मेला, चक लठीरा और मीरा रेती और महमाई रोड होकर अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


मार्ग में फंस जाती थी दमकल गाड़ी
दमकल विभाग की गाड़ी को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उप अग्निशमन केंद्र प्रभारी नेपाल सिंह का कहना है कि पहली बार आपातकालीन रास्तों से राहत रहेगी। ेदमकल गाड़ी और बचाव दल आसानी से मेला स्थल पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें