गढ़मुक्तेश्वर । सिंभावली के गांव वैट में घरेलू कलह से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंभावली के गांव वैट में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के घर अक्सर झगड़ा होता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।