हापुड़ । एसएसवी इंटर कालेज में शुक्रवार को मेरठ मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 6 जिलों की सीनियर व सब जूनियर टीम के बीच मैच खेले गए।
एसएसवी कालेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग में हापुड़ की टीम ने गाजियाबाद को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका अंडर -19 वर्ग में गाजियाबाद की टीम ने बागपत की टीम को हराया। श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जमीर अहमद ने बताया कि शनिवार को सब जूनियर वर्ग में जिला हापुड़ व गाजियाबाद की टीम के बीच मुकाबला होगा। सीनियर वर्ग में मेरठ व गाजियाबाद की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री शिक्षा प्रसार समिति के प्रबंधक आनंद प्रकाश कंसल ने किया। अशोक कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया। समिति के सचिव सुरेश चंद संपादक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सोमेंद्र सिंह, प्रवक्ता विष्णुदत्त शर्मा, पंकज कक्कड़, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश चंद जैन, डा. धर्मेंद्र मिश्र का विशेष सहयोग रहा।