फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप का होर्डिंग फूंका, दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में हाईवे ओवरब्रिज के अंडर पास किनारे लगे विश्व हिंदू परिषद के होर्डिंग को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस गांव में गश्त कर सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शनिवार देर रात हाईवे के ओवरब्रिज के अंडरपास पर लगाए गए विश्व हिंदू परिषद की होर्डिंग को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे नाराज विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारणी के अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता चंद्रशेखर, महेश आर्य, चंदकिरण, राहुल उपाध्याय, तपेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी विशाल यादव का कहना है कि गांव में लगे विश्व हिंदू परिषद के होर्डिंग फूंके जाने की घटना हुई है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों को बक्शा नही जाएगा।
वहीं, सिंभावली थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि विहिप के होर्डिंग फूंके जाने के मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर मिली है। इसके मद्देनजर गांव में पुलिस को गश्त पर लगा दिया गया। एक टीम शरारती तत्वों की तलाश में जुटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें