फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर लूटी कार चालक को पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड/पिलखुवा। इनोवा कार में गाजियाबाद के लाल कुआं से लिफ्ट लेकर तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर इनोवा लूट ली। बदमाश चालक को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पूठा मार्ग पर पेड़ से बांधकर भाग गए। सीओ पिलखुवा ने बताया कि मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिबाफूलेनगर जिले के ग्राम महेशरा थाना रजबपुर निवासी शिवकुमार की इनोवा उनका चालक गजरौला निवासी मईउद्दीन शुक्रवार को लोनी लेकर आया था। रात में जब वह लौट रहा था तो गाजियाबाद के लाल कुआं के पास तीन लोगों ने उससे गजरौला तक लिफ्ट मांगी। बताया गया कि रात्रि में करीब ग्यारह बजे वह जैसे पिलखुवा थाना क्षेत्र में पहुंचा तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक को कब्जे में ले लिया और उसके साथ मारपीट कर पूठा मार्ग पर एक आम के पेड़ से बंाध दिया। इसके बाद बदमाश इनोवा लूटकर ले गए। चालक के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे मुक्त कराया। चालक ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी स्वामी शिवकुमार को सूचना दी। सीओ पिलखुवा अमित नागर ने बताया कि बदमाश लालकुआं से बैठे थे। इसलिए कविनगर गाजियाबाद में इस वारदात का मुकदमा दर्ज होगा। इस संबंध में एसओ कविनगर से वार्ता हो गई है। फिर भी बदमाशों की वह भी तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें