फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर त्यागी नगर में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर लोगों ने पुराना शेड्यूल बहाल करने की मांग की
विज्ञापन

हापुड़। नए शेड्यूल और अघोषित कटौती से परेशान त्यागी नगर के लोगों ने शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कटौती का पुराना शेड्यूल बहाल करने की मांग की।
शनिवार पूर्वाह्न मोहल्ला त्यागी नगर के निवासियों ने बिजली कटौती को लेकर निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी द्रोपती, मधु शर्मा, रीता, सुधा चौधरी, कविन्द्र चौधरी, सुशील सिंहल, अमित का कहना है कि सुबह सात से ग्यारह और शाम को पांच से दस बजे तक कटौती होने से काफी परेशानी हो रही है। पहले ही तरह सुबह पांच से दस और शाम को छह से नौ की कटौती हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निगम के अफसरों ने जल्द इस ओर कदम नहीं उठाया तो बिजली निगम के अफसरों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
वरिष्ठ नागरिकों डा अशोक मैत्रेय, पूर्व बैंक अधिकारी अशोक अग्रवाल, विजय चौधरी, प्रदीप त्यागी और फसीह चौधरी ने कहा है कि जन प्रतिनिधियों को बिजली संकट के मुद्दे को उठाना चाहिए।
विज्ञापन

पिलखुवा में भी बुरा हाल
पिलखुवा। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से नागरिकों का बुरा हाल है। शुक्रवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर बिजली आई और फिर 8 बजकर 55 पर बिजली गायब हो गई। फिर 10 बजे बिजली आने के बाद 12 बजे गायब हो गई। इसी तरफ शनिवार दिनभर बिजली की आख मिचौली जारी रही। गर्मी के कारण लोग उबल गए। अधिशासीअभियंता ने बताया कि कटौती ऊपर से हो रही है। फिर वह उच्चाधिकारियों से बातचीत कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें