फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सांसद दरबार में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सांसद के जनता दरबार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पालिकाध्यक्ष पर शहर में अतिक्रमण अभियान चलवाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। बाद में सांसद ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

राजेंद्र अग्रवाल बुलंदशहर रोड स्थित सेलिब्रेशन हॉल में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं ने शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की निंदा की और हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने इस अभियान का विरोध क्यों नहीं किया। क्यों प्रशासन को पालिका की जेसीबी मशीन दी गईं। अभियान से व्यापारियों का नुकसान हुआ और लोगों को भी परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने अभियान गोल मार्केट और रेलवे रोड पर ही चलाया, जबकि बुलंदशहर रोड, पुराना बाजार और मेरठ रोड पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। वहीं, पार्टी नेता राम स्वरूप भारती ने कहा कि पालिका अफसरों से कहा गया था पालिका का काम नगर को पालना है न कि उजाड़ना, लेकिन उन्हें नहंी सुना गया। हंगामा देख सांसद ने आश्वासन दिया कि वह कमिश्नर से बात करेंगे। इसी का नतीजा है कि दो दिनों तक अभियान को रोक दिया गया। हरिओम शर्मा, दीपक पाराशर, प्रवीन सेठी ने समस्याएं रखी। वहां पूर्व विधायक जयप्रकाश, सुधीर गोयल, चंद्रप्रकाश ठठेरे, अशोक आदि रहे।

प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर ः अग्रवाल
हापुड़। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से ग्राम नवादा के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या हल कराने को कहा। इस सांसद ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि प्रदेश में अपराध बेतहाशा बढ़ चुके हैं। प्रदेश में प्रशासनिक और आपराधिक गुंडागर्दी चरम पर है। वहां गुरमीत सिंह, कैप्टन रणवीर सिंह, गंगाराम, गुरदीप सिंह, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें