फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 3 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के प्रथम स्नान के मद्देनजर बुधवार को गोपाष्टमी पर गढ़ और ब्रजघाट गंगा में करीब तीन लाख भक्तों ने स्नान कर धार्मिक लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

खादर में पड़ाव डाल चुके एक लाख भक्तों और ब्रजघाट में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित यूपी के विभिन्न जनपदों से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। ब्रजघाट में भक्तों ने स्नानोपरांत तीर्थनगरी में घूमने वाली गायों की पूजा-अर्चना की और उन्हें चना आदि खिलाए। बाद में भक्तों ने तीर्थनगरी के अवंतिका देवी सिद्धपीठ, वेदांत मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, साईं दरबार आदि में पहुंचकर फल, प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। एसडीएम केबी सिंह और डीएसपी ब्रिजेश कुमार ने रिवर्स पीएसी के साथ गंगा किनारे वोट से निरीक्षण कर गंगा किनारे पड़ाव डाल चुके भक्तों को पीछे हटने और गहरे जल में स्नान न करने की घोषणा कराई।

एक लाख से अधिक पहुंचे
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए भक्त ट्रैक्टर-ट्राली और भैंसा बुग्गी में सवार होकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, बुधवार शाम तक खादर के रेतीले मैदान में एक लाख से अधिक भक्त पड़ाव डाल चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। तीर्थनगरी को आने वाले सभी मार्गों पर दौड़ रहे श्रद्धालुओं के वाहनों से हर-हर गंगे और गंगा मैया की जयकारों से क्षेत्र का वातावरण गंगामय होता जा रहा है। आस्था व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है। इसके चलते कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में भक्तों का रैला हर-हर गंगे के उदघोष के साथ बढ़ता जा रहा है। गढ़ के करीब 15 किमी लंबे क्षेत्र में रौनक है।
विज्ञापन


अव्यवस्थाएं देख डीएम-एसपी ने आंखें तरेरीं
रात तक व्यवस्थाएं पूरी न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट के बाद खादर मेले में पहुंचे डीएम-एसपी ने अव्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शाम तक व्यवस्थाएं पूरी न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। गंगा स्नान मेले के प्रथम स्नान पर व्यवस्थाओं की परख करने पहुंचे डीएम चक्रपाणि यादव और एसपी अब्दुल हमीद ने सर्वप्रथम शहरी मेला ब्रजघाट में अतिक्रमण पर पालिकाकर्मियों को फटकार लगाई। डीएम ने गंगा की धारा के बीच में घाट लगाने वालों को तत्काल हटाने और अमरोहा पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने को कहा। यहां से दोनों अधिकारी खादर मेला पहुंचे और घाट के पास लगीं दुकानों को देखकर भड़क गए। बाद में दुकानें हटवाई गईं।
विज्ञापन


डीएम ने दागे सवाल, नहीं मिले जवाब
60 नाव लगनी थीं, कितनी लगीं...मौके पर मात्र 4 नाव मिलीं
7 टावर लगे हैं बाकि कहां हैं ?
ब्रजघाट में गंगा के बीच टापू पर दुकान क्यों लगीं ?
खादर मेले में गंगा किनारे दुकानें क्यों लगवाई गई ?
मुख्य स्नान घाट पर अभी भी स्थिति ठीक नहीं है ?
मेला क्षेत्र में कितने हैंडपम्प लगवाए गए ?
मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कितने अस्पताल शुरू हुए ?
पुलिस की कोई वोट गंगा में नहीं मिली ?
मात्र 100 मीटर क्षेत्र में बल्ली हैं, बाकि कहां हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें