फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर खराब हुई रोडवेज बस, यात्रियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेेज बस रेलवे फाटक पर ट्रैक के बीचोबीच खराब होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस को बिना स्टॉपेज के ही स्टेशन पर रोकना पड़ा। आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुलंदशहर निवासी रोडवेज बस चालक नेमपाल को बंदी बना लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे गढ़ डिपो की रोडवेज बस गढ़ क्षेत्रांतर्गत स्याना चौपला स्थित रेलवे फाटक संख्या 52बी पर पहुंचते ही खराब हो गई। ट्रैक के बीच बस रुकने पर गेटमैन ने यह सूचना रेलवे स्टेशन और आरपीएफ को दी। इसी दौरान मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के आने की सूचना पर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया, जबकि यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस में सवार यात्री नीचे उतरकर खड़े हो गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने रोडवेज को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में किसी वाहन से धक्का देकर रोडवेज बस को ट्रैक से हटवाया गया। स्टेशन अधीक्षक महेेशचंद त्यागी ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस 13 मिनट देरी से आगेे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें