बदमाशों ने धौलाना एनटीपीसी मार्ग पर की वारदात
पिलखुवा (ब्यूरो)। चार बदमाशों ने बुधवार रात धौलाना-एनटीपीसी मार्ग पर एक ग्रामीण से गन प्वाइंट पर ट्रैक्टर-ट्राली लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण को जमकर पीटा।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा निवासी इसरार ईंट-भट्ठे पर ईटों की ढुलाई का काम करता है। वह बुधवार रात ईंटें उतारकर एनटीपीसी की ओर से धौलाना आ रहा था। धौलाना थाना क्षेत्र में रास्ते मेें निधावली गांव के पास चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे ट्रैक्टर-ट्राली लूट लिया। जब इसरार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटा। ट्रैक्टरट्राली लूटकर बदमाश खरौदा गांव की ओर भाग गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।