फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में चले चाकू, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला आर्यनगर में प्रेम विवाह के मामले में हो रही थी पंचायत
विज्ञापन

पिलखुवा। मोहल्ला आर्यनगर में सोमवार रात प्रेम विवाह के मामले को लेकर हो रही भरी पंचायत में जमकर चाकू चले। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी से पंचायत में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मोहल्ला आर्यनगर की युवती और रमपुरा के युवक ने कुछ दिन पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसे लेकर सोमवार रात आर्यनगर में बिरादरी के लोगों की पंचायत हो रही थी। तभी पंचायत में मोहल्ले का एक युवक पहुंचा और पंचों से प्रश्न किया कि जब मोहल्ले की एक युवती से मेरे प्रेम विवाह की बात चल रही थी, तब बिरादरी कहां थी? क्या में बिरादरी का नहीं था? युवक के बवाल करने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और चाकूबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष के दौरान चाकू चलने से राजू, जयप्रकाश, दीपक, राजेश, मनीष, मनोज गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। चाकूबाजी से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घायल लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें