हापुड़। भ्रष्टाचार एक सामाजिक नहीं बल्कि राजनैतिक समस्या है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपने अधिकारियों और शक्तियों का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते है।
यह विचार शनिवार को आर्य समाज के वार्षिक महासम्मेलन में पधारे युवा वैदिक सन्यासी श्रद्धानंद सरस्वती ने व्यक्त किए। भ्रष्टाचार विरोध सम्मेलन में टीम अन्ना के सदस्य गोपाल राय, संजय सिंह, राकेश व धवल दीक्षित ने विचार रखते हुए कहा कि यदि सरकार आगामी 22 मई तक संसद में लोकपाल बिल लागू नहीं करती है तो टीम अन्ना जोरदार प्रदर्शन करेगी।इससे पूर्व सुबह के सत्र में दिल्ली से आए गवेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ईश्वर द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार ही कार्य करना चाहिए। महासम्मेलन में हरिद्वार से आई डॉ. प्राची आर्य ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कलंक को मिटाने के लिए महिलाओं को आगे आने होगा।इस अवसर पर प्रधान आनंद प्रकाश आर्य, विकास अग्रवाल, अनिल आर्य, नरेंद्र आर्य, सचिन गर्ग, राधारमण, सुरेंद्र कबाड़ी, माया आर्य, अलका आर्य, राजकुमारी, पुष्पा आर्य, आभा गर्ग, राज प्रभा आर्य, अनुपम आर्य, अशोक गुप्ता, अनुज गोयल आदि उपस्थित रहे।