फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और घर में चोरी ,व्यापारियों ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला चौकी के सामने ही ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में वारदात कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी। चोर शुक्रवार रात शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का माल समेट ले गए। सुबह वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। कुचेसर रोड चौपला निवासी चौधरी ज्ञानेंद्र सिंह की कुचेसर रोड पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबिल आयल के करीब एक दर्जन से अधिक ड्रम, इनवर्टर बैटरी, पांच हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिए। चौकी के सामने लाखों की चोरी की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष पवन गोयल के नेतृत्व में कई व्यापारी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष का घेराव कर चोरों को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

वारदात का जल्द खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोर जब चाहे, जहां चाहे वारदात कर रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। घेराव करने वालों में परमानंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामकिशन गोयल, चौधरी रोहताश, अमरीश त्यागी, अनुज गोयल, राजेश्वर प्रसाद जिंदल आदि थे।
व्यापारियों में इस बात को लेकर अधिक रोष था कि सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ लोगों ने रात में छोटा हाथी वाहन में सामान लेकर जाते हुए चोरों को देखा था। इसकी सूचना तुरंत चौकी पर दी गई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इससे चोर फरार हो गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें