फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे गुल रही चार मोहल्लों की बिजली

Wed, 22 Jun 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में तेल डालने के कारण अतरपुरा बिजलीघर का फीडर-3 बुधवार को 9 घंटे तक ठप रहा। इससे चार मोहल्लों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशानी हुई।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला भगवती गंज, पक्काबाग, किशनगंज, इंद्रलोक को बिजली आपूर्ति अतरपुरा स्थित बिजलीघर के फीडर-3 से दी जाती है। बुधवार को इस फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर को गर्मी में फुंकने से बचाने के लिए तेल डालने का कार्य किया गया। इसके चलते फीडर को बंद कर दिया गया।

करीब 9 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोग निगम कर्मियों से आपूर्ति सुचारू होने के संबंध में जानकारी करते रहे। लेकिन शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


उधर, मेरठ गेट पुलिस चौकी पर बंदर के चपेट में आने से एलटी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कोठीगेट इलाके की आपूर्ति गुल हो गई। हालांकि आधा घंटा बाद लाइन को दुरस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए तेल डालने का कार्य किया गया था। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें