फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बेरहमी से पीटने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को बेरहमी से पीटने पर शिक्षक निलंबित
विज्ञापन


हापुड़। गांव नंगलाबढ़ के प्राथमिक विद्यालय में छात्र को बेरहमी से पीटने पर सहायक अध्यापक मोहम्मद अब्बास को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्रथम दृष्टता जांच में आरोप सिद्ध हुए हैं। आगामी जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों नंगलाबढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में अतर सिंह के पुत्र मनीष कुमार की वहां तैनात सहायक अध्यापक मोहम्मद अब्बास ने काफी पिटाई कर दी थी। इससे मनीष को गर्दन और पैर आदि जगहों पर काफी चोटें आई थीं। इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। प्रथम दृष्टता जांच में आरोप सिद्ध हुए हैं। इससे बाद बीएसए ने तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापक मोहम्मद अब्बास को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आगामी जांच खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि छात्रों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें