फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक पर निकाला गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित व्यापारियों ने विधायक पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन


हापुड़। उपद्रव के बाद व्यापारियों का हाल जानने पहुंचे सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को उनके गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा। पक्काबाग में विधायक पर व्यापारियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उन्हें चोट नहीं आयी, लेकिन उनकी कार के शीशे चकनाचूर हो गये। उसके बाद उन्हें यहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उपद्रव के दौरान भीड़ ने पक्काबाग पहुंचकर यहां जमकर तोडफ़ोड़ की। इस दौरान दो व्यापारियों को गोली भी मार दी गई।
दरअसल, उपद्रव शांत होने के बाद भाजपा से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती पक्काबाग व्यापारियों का हाल जानने के लिए पहुंच गए।
विधायक को देखते हुए व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान व्यापारियों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। व्यापारियों में भाजपा के प्रति इतना गुस्सा व्याप्त था कि उन्होंने विधायक पर पथराव कर दिया। विधायक इसमें बाल-बाल बचे, लेकिन उनकी कार के शीशे चकनाचूर हो गए। उसके बाद विधायक यहां से लौट गए। इसके अलावा व्यापारियों ने आईजी और डीएम का भी फ्लैग मार्च के दौरान घेराव किया और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें