फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बवाल के दौरान हापुड़ में फंसे रहे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बवाल में फंसे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, गुरुद्वारे में ली शरण
विज्ञापन

- भुवनेश्वर मेरठ से नोएडा अपनी पत्नी के साथ रहे थे जा
- गुरुद्वारा समिति ने दंपती को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ में सुबह करीब नौ बजे से ही मेरठ रोड तिराहे पर जमा भीड़ के बाद हुए बवाल के दौरान वाहनों की कतार लग गई। बवाल के दौरान मेरठ से नोएडा जा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार भी फंस गए। भुवनेश्वर अपनी पत्नी के साथ तीन घंटे तक जाम में ही फंसे रहे। इस दौरान मेरठ रोड़ तिराहे पर स्थित गुरुद्वारे में उन्होंने शरण ली। शांति होने के बाद वह नोएडा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट के बदलाव में भारत बंद के दौरान सोमवार को हापुड़ में बवाल हो गया। इस दौरान वाहन जहां के तहां ठहर गए। बवाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ कार में नोएडा जा रहे थे। इस दौरान वह जाम में ही फंस गए। जाम लगने के दौरान वह गली मोहल्लों से बाहर निकले के लिए रास्ते ढूंढते रहे। इसी बीच मेरठ रोड निवासी सरदार हरविंदर सिंह परमार उन्हें अपने घर लेकर पहुंचे। इसके बाद वहां उनको चाय नाश्ता कराकर मेरठ रोड तिराह स्थित गुरुद्वारा लेकर पहुंचे। गुरुद्वारा समिति के बृजपाल सिंह ने बताया कि करीब 12 बजे भुवनेश्वर कुमार यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां मत्था टेका। इसके बाद उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मानित किया गया। यहां उन्होंने तीन घंटे तक शरण ली। इसके बाद बवाल शांत होने पर करीब तीन बजे वह नोएडा के लिए रवाना हो गए। बृजपाल सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार ने सिख समाज का मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें