आदेश के बावजूद सरेंडर नहीं हुआ पटाखों का लाइसेंस
तत्कालीन डीएम के नगर के व्यापारियों को लाइसेंस जमा कराने के दिए थे आदेश
-अधिकारियों की सुस्ती से नहीं हुई अब तक कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। आदेश के बावजूद एक पटाखा कारोबारी लाइसेंस जमा नहीं करवा रहा है। जबकि अन्य कारोबारी अपना लाइसेंस जमा करा चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती से अभी तक दबंग पटाखा कारोबारी लाइसेंस जमा नहीं कर रहा है।
जिले में पटाखा ब्रिकी/ बनाने के लिए 22 लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को लेकर कोर्ट द्वारा दिल्ली एनसीआर में पटाखा ब्रिकी पर रोक लगा दी गई। इसमें लाइसेंस धारकों को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर लाइसेंस सरेंडर करना था। आदेशों के बाद अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों को नोटिस जारी कर दिया था। उसके बाद 21 पटाखा कारोबारियों ने लाइसेंस जमा कर दिए थे, लेकिन एक पटाखा कारोबारी को दो बार नोटिस देने के बाद भी लाइसेंस जमा नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस मामले से अधिकारी अनजान बने हुए हैं। वहीं ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
डीएम कृष्णा करूनेश ने बताया कि मामला गंभीर है। संबधित कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।